प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

प्रतापपुर : पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित मांस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया. प्रतिबंधित मांस थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अब्दुल शमी के घर से बरामद किया गया. इस मामले में अब्दुल शमी के पुत्र नसीम आलम व अली आलम को गिरफ्तार किया गया.

प्रतिबंधित मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सा प्रभारी को सौंप दिया गया है. पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि मांस को सील कर जांच के लिए रांची भेजा जायेगा. इस संबंध में थाना प्रभारी पीसी सिन्हा कुछ भी बताने से इन्कार किया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >