दुकानदार सह राशन दुकान का प्रशिक्षण संपन्न

बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में बुधवार को छह दिवसीय दुकानदार सह राशन दुकान का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

चतरा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में बुधवार को छह दिवसीय दुकानदार सह राशन दुकान का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया. आरसेटी निदेशक बसंत कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं को जल्द स्वरोजगार शुरू करने को कहा. व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण की आवश्यकता हो तो आवेदन करने की सलाह दी. जिसमे कई ने अलग-अलग बैंकों के माध्यम से लोन के लिए आवेदन दिया. सेटलमेंट होने तक फॉलो अप किया जायेगा. प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्थान से संकाय राजीव रंजन कुमार, पिंटू कुमार वर्मा, कार्यालय सहायिका मीना कुमारी, कार्यकाल सहायक मो शाहबाज, परिचारिका मंजू रानी, राजू व प्रदीप ने अहम भूमिका निभायी.

20 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव के नेतृत्व में 20 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सांसद कालीचरण सिंह व विधायक कुमार उज्ज्वल के सौजन्य से कंबल उपलब्ध कराया गया है. जिसका वितरण गांव-गांव घूम-घूम कर जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है. मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव,उपाध्यक्ष अमीर दांगी,मनोज यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >