सिमरिया (चतरा): थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाकर टोला चौथा में शुक्रवार की देर रात तड़ित चालक चोरी करते हुए तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया. सहायक अध्यापकों और ग्रामीणों ने चोरी की घटना को अंजाम दे रहे तीनों आरोपियों को पकड़कर सिमरिया पुलिस के हवाले कर दिया.
सहायक अध्यापकों ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से लगातार तड़ित चालकों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. चोर विद्यालयों को निशाना बनाकर तड़ित चालक चोरी कर रहे थे. इन घटनाओं से परेशान होकर ग्रामीणों और विद्यालय के शिक्षकों ने चोरों को पकड़ने का निर्णय लिया.
इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात विद्यालय में तड़ित चालक चोरी करने पहुंचे तीन लोगों को ग्रामीणों और सहायक अध्यापकों ने पकड़ लिया. इसके बाद तीनों को सिमरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें- कांके डैम खतरे के निशान के करीब, कभी भी खुल सकता है रूक्का का रेडियल गेट
