विक्षिप्त युवती से छेड़खानी के आरोप में तीन गिरफ्तार

शीला ओपी के बाजारटांड़ में शुक्रवार को विक्षिप्त युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना निवासी मो अरशद, मो इम्तियाज व मो एहसान शामिल है.

सिमरिया. शीला ओपी के बाजारटांड़ में शुक्रवार को विक्षिप्त युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना निवासी मो अरशद, मो इम्तियाज व मो एहसान शामिल है. जानकारी के अनुसार मो अरशद फेरी करने का काम करता है. वह शुक्रवार को शीला बाजारटांड़ में फेरी करने पहुंचा था. इस बीच एक विक्षिप्त युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिसे देख ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद अरशद ने अपने गांव से इम्तियाज व एहसान को बुलाया. जहां ग्रामीणों ने उन दोनों युवकों को भी जम कर पीटा. इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. ओपी प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से अरशद घायल हो गया. रेफरल अस्पताल में उपचार के बाद उसे हजारीबाग रेफर कर दिया गया. ओपी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल दो युवकों के सिमरिया थाना को सुपुर्द कर दिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >