पेंशनभोगियों के लिए बजट में नयी स्कीम हो

राज्य सरकार तीन मार्च को बजट पेश करेगी. इसे लेकर सभी वर्ग के लोगों को सरकार से काफी उम्मीदें है. बजट कैसा हो और क्या उम्मीद है, इस पर पेंशनभोगियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.

चतरा. राज्य सरकार तीन मार्च को बजट पेश करेगी. इसे लेकर सभी वर्ग के लोगों को सरकार से काफी उम्मीदें है. बजट कैसा हो और क्या उम्मीद है, इस पर पेंशनभोगियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पेंशनभोगियों के लिए नयी स्कीम बजट में होनी चाहिए. आम नागरिकों के हित में बजट हो. महंगाई पर अंकुश लगाये. शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है.

आम नागरिकों के हित में बजट हो : नरेश सिंह

सेवानिवृत्त शिक्षक नरेश सिंह ने कहा कि आम नागरिकों के हित में बजट हो. रसोई घर पर बोझ नहीं बढ़े, इस पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए. शिक्षा के क्षेत्र में भी ध्यान देने की जरूरत है, ताकि गरीब तबके के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके.

महंगाई पर अंकुश लगाने वाला बजट हो : जमालउद्दीन

सेवानिवृत्त शिक्षक मो जमालउद्दीन ने कहा कि महंगाई पर अंकुश लगाने वाला बजट होना चाहिए. गैस सिलिंडर के दाम में कमी कर राहत पहुंचाये. सरकार महंगाई भत्ता नहीं दे, लेकिन महंगाई पर रोक लगे. गैस सिलिंडर की सब्सिडी में बढ़ोतरी हो.

शिक्षा के विकास पर भी ध्यान हो : रामविनित पाठक

सेवानिवृत्त शिक्षक रामविनित पाठक ने कहा कि बजट सकारात्मक हो. बजट से लोगों को लाभ पहुंचे. खासकर पेंशनभोगी के साथ-साथ उनके परिवार को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने वाला बजट होना चाहिए. शिक्षा के विकास पर भी ध्यान देने की जरूरत है.

वस्तुओं की कीमत कम हो : सत्येंद्र सिंह

सेवानिवृत्त शिक्षक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बजट में पेंशनभोगियों के लिए नयी स्कीम आना चाहिए. बजट से आम अवाम के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचे. वस्तुओं की कीमत कम हो. हर वर्ष की भांति इस बार सरकार पेंशनभोगियों के लिए अच्छी बजट लायेगी.

आधारभूत संरचना मजबूत हो : प्रो बीके पाठक

सेवानिवृत्त प्रो बीके पाठक ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार उपलब्ध करानेवाला बजट पेश करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके. आधारभूत संरचना मजबूत करने वाला बजट हो. स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है.

सबकी भलाई वाला बजट हो- डॉ टीएन सिंह

सेवानिवृत डॉ टीएन सिंह ने कहा कि सबकी भलाई वाला बजट हो. स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर राज्य सरकार को पहल करना चाहिए. ताकि लोगो को मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिल सके. आज भी कई लोग मूलभूत सुविधा से वंचित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >