सिमरिया. थाना क्षेत्र के सबानो पंचायत के बारा गांव में संचालित जेएसएलपीएस संस्था के समेकित कृषि संकुल के आजीविका सेवा केंद्र में चोरों ने शुक्रवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने केंद्र का ताला तोड़ कर 93 हजार 350 रुपये के सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में बन्हे सीएलएफ के अध्यक्ष अनिता देवी, सचिव मीना देवी व कोषाध्यक्ष मांगी देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. बताया कि चोरों ने केंद्र से 24900 रुपये डबल डोर का फ्रिज, 39000 रुपये का 200 एम्पियर का बैटरी, 16300 रुपये का इनभाइटर, 8500 का स्टेपलाइजर व 4650 रुपये का वेट मशीन की चोरी कर लिया है. अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को केंद्र बंद कर घर चले गये थे. सुबह जानकारी मिली की केंद्र का ताला टूटा हुआ है. केंद्र पहुंचे तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर जाने के बाद फ्रिज, बैटरी, इंवाईटर, स्टेप्लाइजर आदि समान गायब है. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंच कर मामले की जांच की.