आयुष्मान आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर 3.50 लाख के सामान ले उड़े चोर, बैटरी से लेकर डॉपलर तक गायब

देल्हो के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़कर करीब 3.50 लाख रुपये के कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी हुए सामानों में बैटरी, इनवर्टर, स्टेपलाइजर और अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल हैं. मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

सिमरिया. थाना क्षेत्र के देल्हो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने ग्रिल का ताला व कुंडी तोड़कर 3.50 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने आयुष्मान मंदिर से बैटरी, इनवर्टर, स्टेपलाइजर, वेटिंग मशीन, नेबुलाइजर मशीन, डॉपलर, डिलीवरी इंसुलेटर, वोटी लाइट, रजिस्टर आदि सामान चुरा कर फरार हो गये.

इस संबंध में सीएचओ सोनी कुमारी ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीएचओ ने बताया कि हर दिन की तरह सोमवार को सेंटर बंद करके वह घर चली गयी. मंगलवार को जब वह सेंटर पहुंचीं, तो देखा कि सेंटर के ग्रिल का ताला और कुंडी टूटी हुई थी.

अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा पड़ा था, जबकि बैटरी, इनर्टर, स्टेपलाइजर, वेटिंग मशीन समेत कई सामान गायब थे. सभी सामान साढ़े तीन लाख रुपये के थे. घटना की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी बीएन प्रसाद सेंटर पहुंचे और चोरी गये सामानों की गहनता से जांच की. चिकित्सा पदाधिकारी और सीएचओ ने थाना प्रभारी से चोरों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >