गर्मी का प्रभाव, दोपहर हाेते ही सड़कें हो रही है सूनी

ऐसे में शादी विवाह के सामान की खरीदारी करने वाले भी परेशान हैं.

इटखोरी. इटखोरी में गर्मी का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है. दिन चढ़ते ही बाजार में सन्नाटा छा जाता है. सड़कें सूनी हो जा रही हैं. रविवार को इटखोरी का तापमान 40 डिग्री रहा. ऐसे में शादी विवाह के सामान की खरीदारी करने वाले भी परेशान हैं. शाम पांच बजे के बाद ही बाजार में चहल पहल होती है. लू से बचने के लिए लोग नींबू पानी, आमरस, तरबूज, खीरा, प्याज का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे हैं.

भीषण गर्मी व लू से लोग बेहाल

सिमरिया. प्रखंड में भीषण गर्मी व लू से लोग बेहाल हैं. आम जनजीवन के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान हो रहे हैं. रविवार को सिमरिया का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी के कारण चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. सुबह आठ बजते ही तापमान बढ़ जाता है, जो शाम 5:30 बजे तक रहता है. इस तपती गर्मी से दैनिक मजदूर, ठेला खोमचा चलाने वाले, स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है. गर्मी के कारण लोग खीरा, ककड़ी, तरबूज, सत्तू, चना, नींबू आदि ठंडा पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >