मुखिया ने पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

सड़क का निर्माण बैजनाथ यादव के घर से शिव मंदिर तक किया जायेगा.

हंटरगंज. प्रखंड की जबड़ा पंचायत के बांका टोला के जिरहुलिया गांव में डीएमएफटी मद से होने वाले आधा किमी पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. शिलान्यास मुखिया रनी देवी ने पूजा पाठ कर किया. सड़क का निर्माण बैजनाथ यादव के घर से शिव मंदिर तक किया जायेगा. मुखिया ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी. बरसात के दिनों में सड़क में जलजमाव हो जाता था, जिससे काफी परेशानी होती थी. सड़क बनने से लोगो को काफी सुविधा होगी. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि चैतू यादव, संजय यादव, सुकुल यादव, लक्ष्मी देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >