वन विभाग की कार्रवाई की निंदा हुई

सदर प्रखंड के तुड़ाग मैदान में गुरुवार को झारखंड जंगल बचाओ अभियान के सदस्यों व जेएलकेएम कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

चतरा. सदर प्रखंड के तुड़ाग मैदान में गुरुवार को झारखंड जंगल बचाओ अभियान के सदस्यों व जेएलकेएम कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस दौरान जेल से बाहर निकले अभियान के जिला प्रभारी सह जेएलकेएम नेता अशोक भारती का स्वागत किया गया. साथ ही वन विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई की निंदा की गयी. श्री भारती ने कहा कि ग्रामीणों को हक व अधिकार दिलाने के प्रति जागरूक करनेवालों पर साजिश के तहत वन विभाग कार्रवाई कर रहा है. अबुआ वीर अबुआ दिशोम अभियान के तहत राज्य सरकार वनों पर निर्भर रहने वाले आदिवासियों को वनाधिकार पट्टा दे रही है, इसे लेकर 27 जनवरी को सिकिद पंचायत के गांव में ग्रामसभा कर लोगों को जागरूक कर वापस लौट रहा था. इस दौरान डाढ़ा मोड़ के पास वन विभाग ने पकड़ कर जेल भेज दिया था. जेएलकेएम नेता संदीप कुमार ने कहा बहुत जल्द पार्टी सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो चतरा आयेंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. उन्हें सभी समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. मालूम हो कि 28 जनवरी को वन विभाग ने अशोक भारती व अमीन खुशियाल दांगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसका काफी संख्या में ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय पहुंच कर विरोध किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >