दुकान से दस हजार की चोरी

केशरी चौक स्थित चंदन कुमार के किराना दुकान के गले से लगभग दस हजार रुपये की चोरी हो गयी.

चतरा. केशरी चौक स्थित चंदन कुमार के किराना दुकान के गले से लगभग दस हजार रुपये की चोरी हो गयी. इस संबंध में सदर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि 12 मई को दुकान चला रहे थे. इस दौरान दो ग्राहक आये और सामान मांगे, सामान लाने के लिए अंदर गया. इस बीच गले से राशि निकाल कर फरार हो गये. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस वहां पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज देखा. दुकानदार ने थाना प्रभारी से चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की. 12 मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त सिमरिया. पुलिस ने रोल मोड़ के पास से 12 मवेशी लदा पिकअप वैन को जब्त किया है, लेकिन चालक अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया. थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है. सूचना पर रोल मोड़ के पास घेराबंदी की गयी. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें ठूंस-ठूंस कर 12 मवेशी लदे थे. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >