शिक्षकों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश

गिद्धौर के पीएम श्री मध्य विद्यालय में शिक्षकों की अहम बैठक आयोजित हुई. इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन, स्वच्छता, छात्र-शिक्षक उपस्थिति और मध्यान भोजन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में मंगलवार को शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें बीईइओ कैलाश पति पातर व बीपीओ नीरज कुमार सिंह उपस्थित थे. बैठक में शिक्षकों ने विद्यालय में चल रहे कार्यों की रिपोर्ट जमा की.

विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन पर जोर

सभी विद्यालयों को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन संबंधी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गयी.

अपार आईडी से लेकर यू-डाइस प्लस तक की समीक्षा

बैठक में विद्यार्थियों का अपार आईडी, सावित्रीबाई फुले योजना, ई-कल्याण, ‘एक पेड़ मां के नाम’, पठन अभियान ‘मेरा शब्द, मेरी कहानी’, कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों के लिए विषयवार प्रश्न पत्र की मांग, यू-डाइस प्लस, छात्र-शिक्षक उपस्थिति और उल्लास कार्यक्रम सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सभी कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया.

मीनू के अनुसार मध्यान भोजन देने का निर्देश

विद्यालयों में मध्यान भोजन के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

बैठक में सीआरपी प्रेमचंद कुमार साव, नवनीत कुमार सिन्हा, राजकुमार राजू, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ घनश्याम

प्रोफेसर, एसआरएम विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >