चतरा. रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में गुरुवार को कवि रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. इस मौके पर शिक्षक मनोज कुमार ने गुरुदेव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टैगोर न केवल महान साहित्यकार थे, बल्कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी भी थे. उन्होंने गीतांजलि के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ व भाषण के माध्यम से टैगोर के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने कहा कि हम किसी भी क्षेत्र में असीम ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं, बशर्ते हमारा योगदान पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ हो. कार्यक्रम का संचालन छात्रा पूजा व सृष्टि वर्मा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अजय मिस्त्री ने किया.
कवि रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती मनायी गयी
छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ व भाषण के माध्यम से टैगोर के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
