बीडीओ ने तीन पंचायत में बिरहोर परिवार का किया सर्वे

बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद सोमवार को जिरूआखुर्द, कसारी व जबड़ा पंचायत स्थित बिरहोर कॉलोनी पहुंचे. वहां उन्होंने बिरहोर परिवार का सर्वे किया.

सिमरिया. बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद सोमवार को जिरूआखुर्द, कसारी व जबड़ा पंचायत स्थित बिरहोर कॉलोनी पहुंचे. वहां उन्होंने बिरहोर परिवार का सर्वे किया. साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुए. केंद्र व राज्य के योजनाओं से लाभांवित हो रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी ली. बीडीओ ने कसारी पंचायत के मुखिया व पंचायत सेवक को पेंशन, राशन व आवास योजना के साथ-साथ बिरहोर बस्ती को सड़क से जोड़ने के लिए 15वीं वित्त योजना से पीसीसी व सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए ग्रामसभा करते हुए योजना को लेने का निर्देश दिया. जिरुआखुर्द में मुखिया व पंचायत सेवक को गुरुवार को विशेष कैप का आयोजन करने का निर्देश दिया. जबड़ा पंचायत में मुखिया और सचिव को सभी बिरहोर परिवार का सर्वे रिपोर्ट अविलंब समर्पित करने को कहा. बीडीओ ने कहा कि मंगलवार को सभी मुखिया व पंचायत सेवक के साथ बैठक कर सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा की जायेगी. इसके बाद रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जायेगा. मौके पर कई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >