रसायनिक खाद से प्रभावित होती है मिट्टी की क्षमता

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय मिट्टी स्वास्थ्य व उर्वरक प्रबंधक प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ. मौके पर वरीय वैज्ञानिक डॉ रंजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अनुमंडल कृषि कार्यालय द्वारा दिया जा रहा था.

चतरा. कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय मिट्टी स्वास्थ्य व उर्वरक प्रबंधक प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ. मौके पर वरीय वैज्ञानिक डॉ रंजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अनुमंडल कृषि कार्यालय द्वारा दिया जा रहा था. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निकहत परवीन ने कहा कि अत्यधिक मात्रा में रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की क्षमता प्रभावित होती है, इसलिए समय-समय पर किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच करानी चाहिए. उन्होंने किसानों के हित में विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. जिप अध्यक्ष ममता कुमारी ने कहा कि मिट्टी कृषि का आधार है. इस अवसर प उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, कृषि वैज्ञानिक धर्मा उरांव, विनोद कुमार पांडेय, उपेंद्र कुमार सिंह, अभिजीत घोष, अभिषेक कुमार, लालमनी ठाकुर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >