पुलिस को देख तस्कर 4.5 किलो अफीम फेंक कर भागा

पुलिस को देख तस्कर 4.5 किलो अफीम फेंक कर भागा

प्रतापपुर. गजवा पिकेट के पास रविवार की रात वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस को देखते ही तस्कर अफीम फेंक कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. अफीम 4.5 किलो है. इस संबंध में प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि रात में नाकेबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान कुछ तस्कर बाइक से अफीम लेकर बिहार जा रहे थे. जांच अभियान में पुलिस को देखते ही अफीम फेंक कर फरार हो गये, जिसे जब्त कर लिया गया. तस्करों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >