सिमरिया में अफीम तस्करी का खुलासा, 5 लाख की अफीम के साथ 49 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

चतरा के सिमरिया में पुलिस ने छापेमारी कर 975 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद अफीम की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है.

सिमरिया से धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

सिमरिया. सिमरिया पुलिस ने सबानो से केंदू गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर रानी पोखर के पास 975 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को पकड़ा. गिरफ्तार तस्कर इसी गांव का 49 वर्षीय गुलचंद साव है. चतरा सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

पुलिस को देखते ही भागा तस्कर, पीछा कर पकड़ा

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि सबानो से केंदू गांव जाने वाली सड़क स्थित रानी पोखर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही उन्होंने छापेमारी दल का गठन किया. टीम जैसे ही उक्त स्थल पर पहुंची, पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति घबराकर भागने लगा. सशस्त्र बल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम गुलचंद साव बताया.

पूछताछ के बाद गड्ढे से बरामद हुई अफीम

पूछताछ के दौरान गुलचंद साव ने अफीम की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर एक गड्ढे में रखी 975 ग्राम अफीम बरामद की गयी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर ने इस धंधे में शामिल कुछ लोगों के नाम भी बताये हैं. उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसडीपीओ ने बताया कि बरामद 975 ग्राम अफीम की बाजार में कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है, जो इस धंधे की गंभीरता को दर्शाती है. सिमरिया थाना कांड संख्या 157/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

नशे के कारोबार में शामिल किसी को नहीं छोड़ेंगे

एसडीपीओ ने कहा कि मादक पदार्थ अफीम के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत अफीम, चरस और ब्राउन शुगर के साथ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जायेगा.

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

छापेमारी टीम में चतरा सदर एसडीपीओ, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >