सिंदुआरी फाइटर बना गिद्धौर प्रीमियर लीग का विजेता

प्रतियोगिता का फाइनल मैच सिंदुआरी फाइटर बनाम विकास ट्रेडर्स टीम के बीच खेला गया

गिद्धौर. प्रखंड के जवाहर फुटबॉल मैदान में आयोजित गिद्धौर प्रीमियर लीग (जीपीएल, सीजन तीन) सिंदुआरी फाइटर की टीम ने जीत ली. प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को सिंदुआरी फाइटर बनाम विकास ट्रेडर्स टीम के बीच खेला गया. सिंदुआरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाये. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी विकास ट्रेडर्स की टीम 112 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. इस तरह सिंदुआरी की टीम नौ रनों से मैच जीत कर विजेता बनी. मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, मुखिया निर्मला देवी, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र दांगी, जीपीएल अध्यक्ष निरंजन दांगी, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, राजूलाल वर्मा, मुकेश कुमार, बिनोद पासवान ने विजेता टीम को 31 हजार नकद व कप देकर पुरस्कृत किया. वहीं उपविजेता टीम को 21 हजार नकद व कप दिया गया. राहुल कुमार गोली को मैन ऑफ द मैच व बेहतर अंपायर का पुरस्कार भोला कुमार को मिला. मौके पर ईश्वर दांगी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, अनिल कुमार,शिवा रेड्डी,राजकुमार राजू,कमलेश कुमार,दशरथ कुमार समेत कई उपस्थित थे.

घंटों धूप में लाइन में खड़ा होकर लिया गैस सिलेंडर

चतरा. शहर में इन दिनों घरेलू रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं. चार दिनों के बाद बंशीधर इंडेन गैस एजेंसी का एक ट्रक गैस सिलेंडर आया. पुलिस लाइन के आगे मैदान में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया. गैस लेने के लिए सुबह साढ़े छह बजे से ही लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंच गये थे और लाइन लगा कर खड़े रहे. नौ बजे के बाद गैस सिलेंडर लदा ट्रक वहां पहुंचा और एक-एक कर सभी को दिया गया. गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों धूप में लाइन में खड़ा रहना पड़ा. कई लोगों को बिना गैस लिये ही लौटना पड़ा. गैस नहीं मिलने से कई घरों में खाना पकाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कई लोगों ने इंडक्शन का उपयोग करना शुरू कर दिया है, तो कई लोग कोयला व लकड़ी चूल्हा का उपयोग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >