शीला चौक दुर्गा पूजा महासमिति की फिर सुरेश कुमार को कमान, तीसरी बार बने अध्यक्ष

सिमरिया के शिला चौक में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें सुरेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया. पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई.

सिमरिया. प्रखंड के शारदीय दुर्गा पूजा महासमिति शीला चौक के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को दुर्गा मंडप परिसर में हुई. अध्यक्षता दिवाकर कुमार सिंह ने की. बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर महासमिति का गठन किया गया. इसमें तीसरी बार सुरेश कुमार को अध्यक्ष बनाया गया.

नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन

महासमिति में नितेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार दास को सचिव, अजीत यादव को उपसचिव, रंजीत कुमार यादव को कोषाध्यक्ष और सकेंद्र पासवान को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं विशाल कुमार, सुरेश प्रसाद, निरंजन कुमार कुशवाहा, पवन कुमार, राजेश साहू, हरेंद्र कुमार, सकेंद्र प्रसाद समेत एक दर्जन लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

भव्य और शांतिपूर्ण पूजा का लिया संकल्प

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनायी जायेगी.

पंडाल और मेले की तैयारी पर चर्चा

बैठक में पंडाल, मूर्ति, लाइट-साउंड, चंदा और मेले को लेकर भी चर्चा की गयी. मौके पर पीरी मुखिया उमेश राम, भोला सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >