चोर गिरोह के कई बाइक जब्त

पुलिस ने चोर गिरोह का पता लगाया है. गिरोह का कई बाइक जब्त किया गया है

इटखोरी. पुलिस ने चोर गिरोह का पता लगाया है. गिरोह का कई बाइक जब्त किया गया है. चोरो की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद ही पुष्टि करने की संभावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गिरोह के लोग घरों में चोरी करते थे. पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश कर रही है. इग्नू में नामांकन जारी चतरा. चतरा कॉलेज के इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कार्यक्रमो में जनवरी 2026 में नामांकन जारी है. इसके अलावा स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रम में नामांकित विद्यार्थी द्वितीय व तृतीय वर्ष में रि रजिस्ट्रेशन की इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 जनवरी तक ले सकते हैं. यह जानकारी इग्नू समन्वयक डॉ मुकेश कुमार झा ने दी. नये एमओ ने दिया योगदान मयूरहंड. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को नये एमओ नीरज कुमार ने योगदान दिया. उन्होंने प्रभारी एमओ सह पंचायत सचिव से प्रभार ग्रहण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना, राशनकार्ड निर्गत समेत अन्य कार्यों को समय पर निष्पादन करनापहली प्राथमिकता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >