सिमरिया. लावालौंग प्रखंड के सोहावन आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ चंद्रदेव व लावालौंग बीडीओ मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीडीओ ने बताया कि यह आंगनबाड़ी केंद्र अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है. ग्राम सभा में एक ही आवेदन आया. जिसका समीक्षा किया गया. इसके बाद ग्राम सभा में शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच कर सर्वसम्मति से सविता कुमारी (पति मुकेश कुमार) का चयन किया गया. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.