उपायुक्त ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए जागरूक करने को कहा.

चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कृषि व उससे जुड़े अनुषंगी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन, भूमि संरक्षण विभागों के कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए किसानों को अधिक से अधिक लाभ समय पर देने निर्देश दिया. साथ ही आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए जागरूक करने को कहा. बैठक में डीएओ गौतम कुमार, डीएफओ मिथुन मांझी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी डॉ हिमांशु कुमार समेत कई उपस्थित थे.

शतचंडी महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

गिद्धौर. प्रखंड के बरटा देवी मंडप में शतचंडी महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया. आचार्य भैरवनाथ पंडित व मुन्नी पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण हुआ. ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुखिया बेबी देवी, विधायक प्रतिनिधि कपिल, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा समेत अन्य शामिल हुए. यज्ञ संयोजक बीरेंद्र दांगी ने बताया कि 18 मार्च को महायज्ञ की शुरुआत कलशयात्रा के साथ होगी. मौके पर महादेव दांगी, राजूलाल वर्मा, बैद्यनाथ दांगी, सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव, रामेश्वर महतो, सुखदेव दांगी, संजय तिवारी, मुकेश कुमार साव, अध्यक्ष पिंटू यादव, सचिव संदीप कुमार, दिनेश तिवारी, भुनेश्वर राणा,लखन दांगी समेत श्रद्धालु शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >