सिमरिया. प्रखंड में गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया. सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया. इसके बाद शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. एसडीओ कार्यालय में प्रभारी एसडीओ माहेश्वरी प्रसाद यादव, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख रोहन साव, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर सनोज चौधरी, थाना में थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, रेफरल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी बृजनंदन प्रसाद, शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, वन विभाग में फोरेस्टर अजीत कुमार, सिमरिया डिग्री कॉलेज में प्राचार्य मिथिलेश कुमार, सिमरिया इंटर कॉलेज में कन्हैया मिस्त्री, राज्य संपोषित प्लस टू उवि में मनोज रजक, पंचायत सचिवालय में मुखिया ने झंडोत्तोलन किया. कार्यक्रम के बाद इलेवन स्टार मैदान में बच्चियों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया, जिसमें कस्तूरबा विद्यालय विजेता रहा. इस दौरान एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय, जिप सदस्य देवनंदन साहू द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. दोपहर में प्रशासन बनाम पत्रकार एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें पत्रकार एकादश ने नौ विकेट से मैच जीत लिया. टंडवा. प्रखंड के सरकारी व गैर सरकरी संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया. एनटीपीसी में एचओपी आलोक त्रिपाठी, शहीद राजेश चौक में विधायक कुमार उज्ज्वल, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख, डीएसपी कार्यालय में एएसपी प्रभात रंजन बरवार, थाना में इंस्पेक्टर अनिल उरांव, वन कार्यालय में रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना, अस्पताल में डॉ सुदीप, आम्रपाली में जीएम संजीव कुमार, मगध में जीएम चितरंजन कुमार, आम्रपाली पीओ आफिस में मो अकरम, मगध पीओ कार्यालय में एस सत्यनारायणा, वनांचल इंटर कॉलेज में प्राचार्या कुमुद कुमारी, डीआरएस कॉलेज में धर्मेंद्र साहू, दयानंद पब्लिक स्कूल में पवन चौरसिया, सत थॉमस में अनिता कच्छप, किड्स स्कूल में बीके वर्मा, विवेकानंद सेवा संस्थान में प्रो बिगुल प्रसाद व पंचायतों में मुखिया ने झंत्ततोलन किया. संत थॉमस स्कूल व मगध कोल परियोजना में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन झंडोत्तोलन किया गया. हंटरगंज. प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख ममता कुमारी, इंस्पेक्टर ऑफिस में इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा, थाना में प्रभारी प्रभात कुमार, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश, वन कार्यालय में रेंजर सूर्य भूषण कुमार, रामनारायण प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक अनूप कुमार, अनुसूचित आवासीय विद्यालय में शंकर प्रसाद, रामनारायण डिग्री कॉलेज में प्राचार्य जैनेंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कर्मेंद्र कुमार सिंह, लोजपा कार्यालय में अध्यक्ष श्यामदेव यादव व पंचायतो में मुखिया ने झंडोत्तोलन किया. इधर, सीओ रितिक कुमार ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. कुंदा. प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कमला देवी, थाना में प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, कुंदा पंचायत में मुखिया मनोज कुमार साहू, सिकीदाग में अनिता देवी, मरगड़ा में उपेंद्र पासवान, बौधाडीह में अनिता देवी, नवादा में भरत यादव, पीएचसी में चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार संजीव, वन कार्यालय में वनपाल, कस्तूरबा विद्यालय में वार्डन नूतन मरियम कच्छप, सनराइजिंग पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल अजित कुमार मिश्रा, प्रोग्रेसिव अकादमी में प्रिंसिपल राजनती कुमारी, स्तरोन्नत प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक कमलेश प्रताप यादव ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर कई विद्यालय में गीत, संगीत, नाट्य कला का आयोजन किया गया. कस्तूरबा विद्यालय की ओर से प्रभातफेरी निकाली गयी. मयूरहंड. प्रखंड के सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख मिकी देवी, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में बीडीओ ने झंडाेत्तोलन किया. शहीद शक्ति सिंह, प्रदीप महतो, अनुपम सिंह स्मारक पर बीडीओ मनीष कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.थाना में प्रभारी आशीष प्रसाद, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिका, पीएचसी में डॉ संजीव कुमार, पंचायत सचिवालयों में मुखिया, पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में प्राचार्य रामफल कुमार, मॉडर्न ऐज पब्लिक स्कूल में सेक्रेरी प्रदीप राणा, ज्योति निकेतन एजुकेशन वर्ल्ड विद्यालय में डायरेक्टर अनिल कुमार भारती, झारखंड पब्लिक स्कूल में प्राचार्य रेणु कुमारी ने झंडोत्तोलन किया. बालिका, प्लस टू व मॉडर्न ऐज विद्यालय समेत अन्य निजी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बेहतर प्रस्तुति देने वालों को बीडीओ व उनकी पत्नी सांभवी ने मोमेंटों प्रदान कर सम्मानित किया. पत्थलगड्डा. प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मनीषा कुमारी, थाना में प्रभारी राकेश कुमार, स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अजहर, शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा, सभी पंचायत सचिवालयों में मुखिया, शिक्षण संस्थानों में प्रधानाध्यापक ने झंडोत्तोलन फहराया. प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सीओ सह बीडीओ उदल राम सहित अन्य उपस्थित थे. गिद्धौर. प्रखंड के सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों व क्लबों में गणतंत्र दिवस मनाया गया. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अनिता यादव, थाना में प्रभारी शिवा यादव, कस्तूरबा विद्यालय में वार्डन बिंदु पोद्दार के अलावा मुखिया सुमीरा कुमारी, मुखिया सरिता देवी, मुखिया जगदीश यादव, मुखिया बेबी देवी, मुखिया निर्मला देवी, मुखिया डेगन गंझु ने अपने-अपने पंचायत सचिवालय व अन्य कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया. प्रतापपुर. प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया. विधायक जनार्दन पासवान ने अपने आवास, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख स्मिता प्रकाश, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर अमरदीप कुमार, थाना में प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, सीएचसी में डॉ संजीव कुमार, कस्तूरबा विद्यालय में वार्डन सरिता कुमारी, राजद कार्यालय में अध्यक्ष खेदु यादव, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष रकीबुल इमाम, बजरंग वाहिनी दल के कार्यालय में अध्यक्ष राहुल कुमार साहू, हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक मनोज रजक, बीओआई में शाखा प्रबंधक में निरंजन कुमार, गजवा स्थित एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज में संस्थापक मो मोहिउद्दीन, घोरीघाट पिकेट परिसर में प्रभारी मोहन तिर्की, प्रीमियर अकेडमी में निदेशक शहनवाज खान, अपेक्स एकेडमी के निदेशक उमेश कुमार, न्यू बापू विद्या मंदिर में निदेशक राजाराम पंडित ने झंडोत्तोलन किया.
प्रखंडों में उल्लासपूर्ण माहौल में मना गणतंत्र दिवस
शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.
