22 गांवों के अखाड़े के जुलूस लेकर मेला में पहुंचे

22 गांवों के अखाड़े के जुलूस लेकर मेला में पहुंचे

मयूरहंड. मयूरहंड प्रखंड में शनिवार को रामनवमी के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न हुई. शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्टेडियम मयूरहंड व कैलाश धाम परिसर में मेला का आयोजन किया गया. इसमें 22 गांवों के अखाड़ों से जुड़े लोग बाजा-गाजा व जुलूस लेकर मेला में पहुंचे. बीडीओ मनीष कुमार, थाना प्रभारी आशीष प्रसाद व रामनवमी पूजा समिति ने विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्षों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं चैती दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को करमा व ढेबादेरी में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा स्थल परिसर में मेला का आयोजन किया गया. रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को सफल बनाने में प्रशासन-पुलिस की टीम क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >