ढ़ाई लाख के सोने के गहने लेकर भागे

शहर के केसरी चौक स्थित राईन मुहल्ला (कुंजरा मुहल्ला) में बुधवार को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गहने की सफाई कर चमका कर देने के नाम पर ढाई लाख की गहने लेकर फरार हो गये.

चतरा. शहर के केसरी चौक स्थित राईन मुहल्ला (कुंजरा मुहल्ला) में बुधवार को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गहने की सफाई कर चमका कर देने के नाम पर ढाई लाख की गहने लेकर फरार हो गये. सोने के तीन जोड़ा झुमका, दो अंगूठी व एक चेन लेकर फरार हो गये. बदमाश मुहल्ले में आकर मो दानिश के घर पहुंचे और जेवरात सफाई कर चमकाने की बात कह कर घर में घुस कर महिला को अपने झांसे में लिया. महिला ने सभी गहने निकाल कर उसे साफ कर चमकाने के लिए दिया. इस दौरान बदमाश महिला को पानी लाने की बात कह कर अंदर भेजा और खुद गहने लेकर फरार हो गये. महिला जब पानी लेकर आयी, तो बदमाशों को नहीं दिखने पर शोम मचाया. इस पर लोग जमा हो गये. तब तक बदमाश भाग चुका था. घटना से महिला का रो-रोकर बुरा हाल हैं. बताया जाता हैं दो युवक अपाची बाइक पर आये थे. मुहल्लों वालो ने बताया कि गहने पाते ही मात्र एक से दो मिनट में भाग गये. घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी गयी हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गहने साफ कराने के लिए किसी अनजान व्यक्ति को नहीं दें. महिला ने थाना प्रभारी से सोने के गहने लेकर भागने वालो को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >