24 घंटे सड़क पर थिरकते रहे रामभक्त, जीवंत झांकी ने लोगो का मन मोहा

24 घंटे सड़क पर थिरकते रहे रामभक्त, जीवंत झांकी ने लोगो का मन मोहा

टंडवा. टंडवा प्रखंड में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. आधा दर्जन अखाड़ों द्वारा झांकी निकाली गयी. शुक्रवार रात्रि झांकी निकलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शनिवार रात संपन्न हुआ. अखाडों के रामभक्त जीवंत झांकी व बैंड बाजे के धुन पर पूरे 24 घंटे तक सड़क पर थिरकते रहे. शहीद चौक चट्टी गाड़ीलोंग पूजा समिति मे रामायण के महाकाल व रामायण एकांकी की जीवंत झांकी प्रस्तुत किया. धर्मवीर क्लब के स्थानीय कलाकारों ने भगवान गणेश पर आधारित जीवंत झांकी प्रदर्शित किया. महावीर मंडल रामनवमी समिति बाजार टांड ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी. न्यू सीमातं क्लब, न्यू ज्योति क्लब झंडा चौक ने भी झांकी निकाली. इधर बाजार टाड़ स्थित दुर्गा मंडप परिसर में वासंतिक दुर्गा पूजा महासमिति ने पदाधिकारी व विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों को तलवार व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मौके पर पूर्व विधायक किशुन कुमार दास, सुभाष यादव, विकास मालाकार, बबलू गुप्ता, नंदा थापा समेत कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >