चतरा. पीएम श्री उत्क्रमित उवि दीवानखाना की कक्षा आठवीं की छात्रा राधिका कुमारी का राज्यस्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार 2026 के लिए चयन हुआ है. बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन में आयोजित सेमिनार एसएस प्लस टू बालिका उवि चतरा में हुआ.
भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 रहा विषय
सेमिनार का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं व चुनौतियां’ था. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये. राज्य स्तर पर दो छात्राओं का चयन किया गया है.
चतरा की दो छात्राओं ने बनाई जगह
राज्य स्तर पर चयनित छात्राओं में राधिका कुमारी के अलावा जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चतरा की कक्षा 10वीं की छात्रा रिमझिम कुमारी शामिल हैं. दोनों छात्राएं अब आगामी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी.
विज्ञान प्रयोगशाला के नोडल शिक्षक नूर अंजर व प्रधानाध्यापक मोहम्मद इजाजुल हक ने राधिका कुमारी को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.
