उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं

इस दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, अबुआ आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग को आवेदन भेज दिया.

चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में जनता दरबार लगा कर आम लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, अबुआ आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग को आवेदन भेज दिया. संबंधित अधिकारियों से जांच कर समस्याओं को निबटाने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों के लिए प्रशासन तक अपनी समस्याओं को सीधे पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि हर मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाता है.

छात्र-छात्राओं को दी जा रही है मत्स्य पालन की जानकारी

चतरा. कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण हॉल में गुमला कॉलेज ऑफ फिशरी साइंस के 16 छात्र-छात्राओं को मत्स्य पालन से संबंधित 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के छठे दिन मंगलवार को प्रशिक्षक प्रह्रलाद चौधरी ने छात्र-छात्राओं को मत्स्य पालन से संबंधित कई जानकारी दी. मत्स्य पालन, जीरा उत्पादन, देखरेख, मछलियों में होने वाली बीमारी से बचाव से संबंधित जानकारी दी. कहा कि मत्स्य पालन आय का एक स्त्रोत है. इस क्षेत्र में भी बेहतर करियर है. प्रशिक्षण 12 अप्रैल तक चलेगा. मौके पर केवीके के वरीय वैज्ञानिक रवींद्र मोहन मिश्रा के अलावा अमित आनंद समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >