प्रेमचंद साहू बने नगर परिषद उपाध्यक्ष, पांच वोट से जीते

समाहरणालय के काॅन्फ्रेंस हॉल में हुआ नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव

समाहरणालय के काॅन्फ्रेंस हॉल में हुआ नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव चतरा. नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को समाहरणालय स्थित काॅन्फ्रेंस हॉल में हुआ, जिसमें प्रेमचंद साहू उपाध्यक्ष बने. प्रेमचंद साहू को 13 मत व दूसरे स्थान पर रही वेदवती जायसवाल को आठ वोट मिले. वहीं एक वोट रद्द हो गया. उपाध्यक्ष के चुनाव के पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई व सभी 22 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अरविंद कुमार की देखरेख में नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. उपाध्यक्ष पद के लिए दो वार्ड पार्षदों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, जिसमें वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद प्रेमचंद साहू व वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद वेदवती जायसवाल शामिल थीं. नामांकन के बाद अप्रत्यक्ष मतदान हुआ, जिसमें सभी 22 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया. इसके बाद मतों की गिनती की गयी, जिसमें 21 मत वैध व एक मत रद्द हुआ. मतगणना के बाद प्रेमचंद साहू को बहुमत मिलने पर उपाध्यक्ष घोषित किया गया. अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को शपथ दिलायी. शपथ लेने के बाद बाहर निकलने पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया. साथ ही उनके पक्ष में नारे लगाये. इसके बाद गाजे बाजे के साथ नगर का भ्रमण कर शहरवासियों के प्रति आभार जताया. अध्यक्ष के साथ मिलकर करूंगा विकास : प्रेमचंद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रेमचंद साहू ने नगर वासियों के साथ-साथ वार्ड पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के साथ मिल कर चतरा नगर का समग्र विकास करूंगा. शहर में बनकर तैयार तीन वेडिंग जोन को चालू किया जायेगा. वेडिंग जोन चालू होने से शहरवासियों को जाम से निजात मिलेगी. पेयजल व अन्य समस्याओं को भी दूर किया जायेगा. पानी की समस्या से दिलायेंगे निजात : बाबू भाई शपथ लेने के बाद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी में एक टैंकर पानी मुफ्त में उपलब्ध कराया जायेगा. होल्डिंग टैक्स कम कराने के लिए ठोस पहल की जायेगी. इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. गर्मी को देखते हुए सभी वार्डों में एक-एक टैंकर पानी हर रोज भेजा जायेगा. पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम करूंगा. पुराना पेट्रोल पंप के पास टेंपो स्टैंड व बाइक पार्किंग बनाया जायेगा. नगर परिषद कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >