प्रतापपुर (चतरा) : प्रतापपुर वन भूमि पर जबरन जोत-कोड़ कर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में वन विभाग और पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के एघारा गांव निवासी दिलकेश्वर भुईयां, रामजी भुईयां, कृष्णा भुईयां और प्यारे भुईयां के रूप में हुई है. चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
नोटिस के बावजूद नहीं हुए हाजिर, चारों गिरफ्तार
इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि चारों के खिलाफ वन भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला दर्ज है. वन विभाग की ओर से आरोपियों को कई बार उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की सूचना दी गयी थी, लेकिन उन्होंने निर्देशों की अनदेखी की.
इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के अलावा जिला बल के पुलिस जवान शामिल थे.
ये भी पढ़ें: सुविधाओं की कमी के बीच कोडरमा के आयुष ने रचा इतिहास, तीसरी बार राष्ट्रीय कुश्ती टीम में बनाई जगह
ये भी पढ़ें: रांची के ब्लू पॉन्ड में युवक के डूबने से मचा हड़कंप, NDRF ने संभाला मोर्चा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
