कान्हाचट्टी. प्रखंड के चर्चित प्रमोद कुमार हत्याकांड मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही हत्या में संलिप्त लोगों तक पहुंच रही है. संभवत: गुरुवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है. मालूम हो कि दो दिनों से लापता गड़िया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार का शव सात जून को गड़िया नदी से 200 मीटर की दूरी पर गड्ढे से मिला था. इस संबंध में परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. मामले के उदभेदन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. थाना प्रभारी रूपेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार छापामारी की जा रही है. बहुत मामले का उदभेदन किया जायेगा.
प्रमोद हत्याकांड मामले का आज हो सकता है खुलासा
पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
