कुंदा. हजारीबाग जिले के कटकमसांडी पुलिस ने मंगलवार को कुंदा पुलिस के सहयोग से फरार उग्रवादी प्रदीप कुमार गंझु उर्फ प्रभात के लुकुईयां गांव स्थित घर में इश्तेहार चिपकाया. इश्तेहार न्यायालय के आदेश पर परिजनो व ग्रामीणों की उपस्थिति में डुगडुगी बजाकर चिपकाया गया.
साथ ही आम लोगो को सूचित करने व अभियुक्त को दबाव बनाने के उद्देश्य से चौक-चौराहो में ही भी इश्तेहार की प्रतियां चिपकायी गयी. एसआई बिरसा कुजूर ने बताया कि आरोपी पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 में नामजद अभियुक्त है. 17 सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है.
तब से वह फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपका कर उसे दस सितंबर तक न्यायालय में सरेंडर करने की चेतावनी दिया है. सरेंडर नहीं करने पर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की जब्ती व अन्य कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एएसआई नागेश्वर पंडित व कई जवान शामिल थे.
