दो दिन से पीरी जंगल में लगी है आग

सिमरिया-हजारीबाग पथ पर स्थित पीरी जंगल में आग लगी हुई है, जिससे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच रहा है. तेज हवा के कारण आग बड़े भू भाग में फैल गयी है.

सिमरिया. सिमरिया-हजारीबाग पथ पर स्थित पीरी जंगल में आग लगी हुई है, जिससे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच रहा है. तेज हवा के कारण आग बड़े भू भाग में फैल गयी है. पतझड़ में गिरी सूखी पत्तियों के कारण आग बढ़ती जा रही है. आशंका है कि महुआ चुनने के लिए किसी ने आग लगायी होगी, जो धीरे-धीरे जंगल में फैल गयी. मालूम हो कि महुआ गिरने के मौसम में हर साल जंगल में आग लगा दी जाती है, जिससे पेड़-पौधों को भारी नुकसान होता है. जबकि सरकार की ओर से आग बुझाने के लिए विभाग को राशि भी मुहैया करायी जाती है. बावजूद वन कर्मियों में कोई सक्रियता नहीं दिखती. बहरहाल पीरी जंगल पिछले दो दिन से धधक रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से पहल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >