जिले में जगह-जगह याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर

सामाजिक परिवर्तन के मजबूत स्तंभ थे कर्पूरी ठाकुर

सामाजिक परिवर्तन के मजबूत स्तंभ थे कर्पूरी ठाकुर सिमरिया. डाक बंगला परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय नाई संघ की ओर से कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता दशरथ ठाकुर व रामसेवक ठाकुर ने की. सभी ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने व शिक्षा पर जोर दिया.मौके पर बाली ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, बालेश्वर शर्मा, रविन्द्र ठाकुर, मिशिर ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, दशरथ ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, भोला ठाकुर,रामचंद्र ठाकुर, रमेश ठाकुर, राजू ठाकुर, रामोतार ठाकुर, प्रेम ठाकुर, रौशन ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे. हंटरगंज. केदली गांव स्थित कर्पूरी भवन में अखिल भारतीय नाई संघ प्रखंड कमेटी द्वारा कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता अरविंद ठाकुर ने की. संचालन राजेश ठाकुर ने किया. मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान, जिप अध्यक्ष ममता देवी उपस्थित हुए. इस मौके पर विधायक मद से बने कर्पूरी भवन का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, रामनंदन ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर, विकास ठाकुर, रवींद्र शर्मा, अशोक ठाकुर, मंटू ठाकुर, राजू ठाकुर, जीतू ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे. मयूरहंड. मयूरहंड में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यवाहक 20 सूत्री अध्यक्ष रामभरोस यादव ने कहा कि वे सामाजिक न्याय, अति पिछड़ा व सामाजिक परिवर्तन के एक मजबूत स्तंभ थे. मौके पर सिकेंद्र मेहता, डॉ मनोज कुमार ठाकुर, अशोक रजक, महावीर हजाम, गौरव कुमार भारती, आदित्य यादव, रवींद्र यादव, ब्रह्मदेव राम समेत कई लोग उपस्थित थे. कान्हाचट्टी. जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती अखिल भारतीय नाई संघ कैंडी परगना कान्हाचट्टी द्वारा मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रदेव शर्मा ने की. संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया.सभी लोगों ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर अरुण सिंह, रामेश्वर यादव, सिकंदर खरवार, अशोक दागी, राजेश दास, चतरा जिला नाई संघ ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष उमेश ठाकुर, शिव शंकर ठाकुर, धर्मनाथ ठाकुर, संजय ठाकुर, लालो ठाकुर, बिंदेश्वर ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, संतोष ठाकुर,नमन ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे. पत्थलगड़ा. प्रखंड के मां भगवती मंदिर स्थित बहुद्देशीय सामुदायिक भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष बेचैन ठाकुर ने की. संचालन सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने किया. मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सीओ सह बीडीओ उदल राम समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, विजय दांगी, सुनीता देवी, संसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, विरोचन गिरी, अमित तिवारी, बीरबल दांगी, राजू रंजन तिवारी, बासुदेव दांगी, तीर्थनाथ दांगी, बासुदेव तिवारी,सोनमती देवी, अमित कुमार साहू उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >