गिद्धौर. थाना क्षेत्र के खलारी गांव के दूधपनियां नाला के आसपास एक जंगली हाथी को विचरण करता देख ग्रामीणों में भय का माहौल है. जंगल के आसपास महुआ चुनने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है. बताया कि महुआ चुनने में काफी डर लग रहा है. हाथी किस ओर गया है, यह पता नहीं चल पा रहा है. मालूम हो कि खलारी गांव के आसपास 15 दिन पहले भी हाथी के दहशत से लोग परेशान थे. ग्रामीण व वन विभाग की टीम ने किसी तरह हाथी को खदेड़ कर भगाया, लेकिन हाथी एक बार फिर आसपास के जंगलों में देखा जा रहा है.
नाला के पास हाथी को विचरण करता देख भयभीत हैं लोग
जंगल के आसपास महुआ चुनने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है.

नाला के पास हाथी को विचरण करता देख भयभीत हैं लोग