टंडवा. सेरनदाग में रविवार को शिवशक्ति मंदिर विकास समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता विष्णु प्रसाद साहू ने की. बैठक में प्रस्तावित मंदिर निर्माण, मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों के संचालन को लेकर पदाधिकारियों का चयन किया गया. अध्यक्ष पद पर पारस कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णा साहू निर्विरोध चुने गये. वहीं चुनाव के बाद सचिव मनोज कुमार साहू, उप सचिव पवन कुमार साहू, उपाध्यक्ष कामेश्वर कुमार गुप्ता, संचालक गणेश प्रसाद साहू विजयी घोषित किये गये. चुनाव संपन्न कराने में बिनेश्वर कुमार महतो, राजेश कुमार चौधरी, विशुन प्रसाद साहू, बालेश्वर प्रसाद साहू, बालेश्वर राम, उत्तम प्रसाद साहू ने भूमिका निभायी. संचालन मोहन कुमार ने किया.
विधायक ने कोयला चोरी का मामला विधानसभा में उठाया
टंडवा. विधायक कुमार उज्ज्वल ने विधानसभा में कोयले की चोरी व परिवहन का मुद्दा उठाया. कहा कि मगध कोल परियोजना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला की चोरी हो रही है और यहां प्रतिष्ठित कंपनियों की खदानों से कोयले का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है. प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कोयला बिहार सहित अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. सरकार की ओर से खनन एवं भूतत्व विभाग ने जवाब देते हुए कहा कि चतरा जिले में संचालित मगध कोल परियोजना से कोयले का उत्पादन विधिवत तरीके से किया जा रहा है. कोयले का प्रेषण माइनिंग चालान के माध्यम से ही होता है. कोयला चोरी की पुष्टि नहीं हुई है. अवैध खनन, परिवहन व भंडारण को रोकने के लिए राज्य में एमएमडीआर एक्ट 1957 व झारखंड मिनरल्स अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम नियम 2017 के तहत कार्रवाई की जाती है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार, चतरा जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2025-26 फरवरी तक के बीच अवैध खनन व परिवहन के मामलों में कई प्राथमिकी दर्ज की गयी. दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.