वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चतरा. बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में रांची से आरबीआइ के मैनेजर राहुल कुमार, बीओआइ के शाखा प्रबंधक चंद्रकांत मानी, विकास भवन शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार हांसदा, एसबीआइ मुख्य शाखा प्रबंधक दीपक कुमार उपस्थित थे. जिसमें आरसेटी में प्रशिक्षण ले रहे लोगों को बैंक फ़्रॉड, रिस्क मैनेजमेंट, ट्रेनीज व ग्राहक को साइबर अटैक, डिजिटल अरेस्ट व फाइनेंशियल फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गयी. केवाइसी से होने फायदे व नुकसान के बारे बताया गया. मौके पर आरसेटी निदेशक बसंत कुमार समेत विभिन्न बैंकों के मैनेजर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >