चतरा . सदर थाना क्षेत्र के असानीखुर्द गांव में मंगलवार को तालाब (परकोलेशन टैंक) में डूबने से नौ वर्षीया श्वेता कुमारी की मौत हो गयी. मृतका वीरेंद्र महतो की पुत्री थी. जानकारी के अनुसार, श्वेता अपनी बहन के साथ घर से कुछ दूरी पर कृषि विभाग द्वारा निर्मित परकोलेशन टैंक में नहाने गयी थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी. बहन के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्ची को पानी से बाहर निकाला. उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
तालाब में डूबने से नौ वर्षीया बच्ची की मौत

तालाब में डूबने से नौ वर्षीया बच्ची की मौत
Copied link
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया