गिद्धौर. मझगांवा पंचायत के सिंदुआरीकला हरिजन टोला में सांसद कालीचरण व विधायक उज्ज्वल दास की पहल से नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया.
इसका उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, उपप्रमुख प्रीतम यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद गांव में बिजली बहाल की गयी.
बिजली बहाल होते ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है. मौके पर चमारी दांगी, संजय तिवारी, बसंत राम, सिकंदर राम, चमेली देवी आदि उपस्थित थे.
