सीबीएसई अंडर-14 फुटबॉल में नाजरेथ स्कूल ने हासिल किया रजत पदक

गिरिडीह में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III फुटबॉल टूर्नामेंट में चतरा के नाज़रेथ स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल और उपविजेता का खिताब हासिल किया.

चतरा. सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल गिरिडीह द्वारा आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III के अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट में नाज़रेथ स्कूल उप विजेता बना. इस टूर्नामेंट में बिहार-झारखंड से 80 टीमों ने हिस्सा लिया था. जिसमे नाज़रेथ स्कूल ने सिल्वर मैडल हासिल कर उपविजेता बना.

टूर्नामेंट 24 से 29 अगस्त तक आयोजित थी. जिसमे सेमीफाइनल कांटे के मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 3 गोल से शानदार जीत हासिल की. फाइनल में बहादुरी से लड़ते हुए उप-विजेता बने. विद्यालय के प्राचार्या सिस्टर मुकता टुडू सभी को शुभकामनायें देते हुए और भी बेहतर करने को कहा.

इस जीत के पीछे जतीन कुमार सिंह व प्रभात हेमरम के निरंतर एवं कठिन प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >