चतरा: नावाडीह में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव संपन्न, महा आरती में उमड़ी भीड़

नावाडीह में गणपति टोला द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य समापन हुआ. अंतिम दिन हवन और विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. वाराणसी के पंडितों द्वारा कराई गई महाआरती आकर्षण का केंद्र रही.

चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह में गणपति टोला द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. अंतिम दिन हवन के बाद गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. श्रद्धालु नाचते-झूमते और भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए गांव का भ्रमण कर स्थानीय जलाशय पहुंचे. यहां विधिवत आरती के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

प्रतिमा विसर्जन में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ गांव के काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया समेत कई जयकारे लगाये.

वाराणसी के पंडितों ने करायी महाआरती

गुरुवार की शाम गणेश प्रतिमा के समक्ष महाआरती का आयोजन किया गया. वाराणसी से आये पंडितों ने महाआरती करायी. महाआरती देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित हुए. भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से महाआरती में भाग लिया.

महोत्सव को सफल बनाने में पंडित किशोरिकांत शर्मा के साथ क्लब के संचालक रामचंद्र दांगी, विश्वजीत दांगी, कृष्णा दांगी, बालेश्वर दांगी, गंगेश्वर डांगी, कमल दांगी, विदेशी दांगी, रामसेवक डांगी, अमेरिका दांगी, मिथिलेश दांगी समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >