चतरा: गाजे-बाजे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन

चतरा के नावाडीह में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का विसर्जन के साथ समापन हुआ. गणपति प्रतिमा को गाजे-बाजे और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के बीच स्थानीय जलाशय में विसर्जित किया गया.

चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह में गणपति टोला द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ. अंतिम दिन हवन के बाद गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. श्रद्धालु नाचते-झूमते और जयकारा लगाते हुए गांव का भ्रमण करते हुए स्थानीय जलाशय पहुंचे, जहां गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

जयकारों से गूंजा गांव

विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने "गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया" समेत कई जयकारे लगाये. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. आरती के बाद विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

वाराणसी से आये पंडितों ने करायी महाआरती

महोत्सव के तहत गुरुवार की शाम गणपति प्रतिमा के समक्ष महाआरती का आयोजन किया गया था. वाराणसी से आये पंडितों ने विधिवत महाआरती संपन्न करायी. इस दौरान विभिन्न भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी.

आयोजन में इनकी रही भूमिका

महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पंडित किशोरी कांत शर्मा के साथ क्लब के संचालक रामचंद्र दांगी, विश्वजीत दांगी, कृष्णा दांगी, बालेश्वर दांगी, गंगेश्वर डांगी, कमल दांगी, विदेशी दांगी, रामसेवक डांगी, अमेरिका दांगी और मिथिलेश दांगी का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >