गिद्धौर. गिद्धौर प्रखंड के सिंदुआरी कला स्थित हरिजनटोला में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी,ब्रजेश सिंहा,चमारी दांगी समेत अन्य ने फीता काटकर किया.सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि एक सप्ताह से हरिजन टोला अंधेरे में है.
इसकी जानकारी सांसद को दिया.सांसद कालीचरण के पहल से 63 केवी का नया ट्रांसफार्म उपलब्ध कराया गया.गांव में ट्रांसफार्मर लगाकर विधिवत उद्घाटन कर गांव में बिजली बहाल किया गया.
बिजली बहाल होने से गांव के ग्रामीणों ने प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया.मौके पर संजय तिवारी समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
