गिद्धौर. प्रखंड अंतर्गत ठूठी चिरैयां फुटबॉल मैदान में न्यू नटराज क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और किक मारकर किया.
टूर्नामेंट की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई. इसके बाद सांसद प्रतिनिधि समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. उद्घाटन मैच इचाक बनाम चिरैयां के बीच खेला गया.
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार दांगी ने कहा कि पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है. गांव के खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने की आवश्यकता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की सलाह दी.
मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
