टंडवा. सांसद कालीचरण सिंह व विधायक उज्ज्वल दास शनिवार को टंडवा पहुंच गणेश महोत्सव में शामिल हुए. मौके पर गणेश पूजा कमेटी ने सांसद व विधायक का स्वागत किया.
इस दौरान सांसद व विधायक ने सूर्य मंदिर व गणेश पूजा पंडाल में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया. मौके पर उन्होंने चुंदरु मंदिर के विकास को लेकर हरसंभव सहयोग करने की बात कही.
सांसद व विधायक संतोष सोनी के पिता के श्राद्धक्रम में भी शामिल हुए, मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव अनिल दास, कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, ईश्वर दयाल पांडेय, मिथिलेश गुप्ता, सुनील चौरसिया, अक्षयवट पांडेय, अमित साहू, रंजीत गुप्ता, बबलू गुप्ता, बालकृष्ण यादव, राजेंद्र सिंह उपस्थित थे.
