चतरा. मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष का चुनाव रविवार को मूसा मेमोरियल स्कूल में होगा. इसमें पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर अहमद व हजारीबाग जिलाध्यक्ष मो जहांगीर अंसारी शामिल होंगे. यह जानकारी प्रधान महासचिव असलम अंसारी व नगर अध्यक्ष तौफिक आलम ने दी. बताया कि चुनाव की प्रक्रिया से वोटिंग करा कर जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. उन्होंने सभी लोगो को शामिल होने की अपील की.
मोमिन कॉन्फ्रेंस जिलाध्यक्ष का चुनाव आज
मोमिन कॉन्फ्रेंस जिलाध्यक्ष का चुनाव आज
