आयुष्मान भारत में गड़बड़झाला, धनबाद के डॉक्टर के नाम से चतरा में कर रहे इलाज, जानें क्या है पूरा मामला

धनबाद के डॉक्टर के नाम से आयुष्मान भारत के तहत चतरा के इटखोरी में क्लिनिक खोल धड़ाधड़ ऑपरेशन किया गया. डॉक्टर का न केवल क्लिनिक में नाम लगा है, बल्कि आयुष्मान योजना के तहत फर्जी तरीका से निबंधन भी करा लिया गया.

धनबाद : धनबाद के डॉक्टर के नाम से आयुष्मान भारत के तहत चतरा के इटखोरी में क्लिनिक खोल धड़ाधड़ ऑपरेशन किया गया. डॉक्टर का न केवल क्लिनिक में नाम लगा है, बल्कि आयुष्मान योजना के तहत फर्जी तरीका से निबंधन भी करा लिया गया. उनके जाली हस्ताक्षर से घोषणापत्र भी जमा कर दिया गया. डॉक्टर द्वारा विभाग से लिखित शिकायत की सूचना मिलते ही क्लिनिक को फिलहाल बंद कर दिया गया है.

इटखोरी के डॉक्टर के रूप में सूचीबद्ध :

विभाग के वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरोग्य सेवा सदन इटखोरी (चतरा) के चिकित्सक के रूप में डॉ अरुण कुमार झा इंपैनल है. उनका निबंधन नंबर 29116 है. डॉ झा के लेटरहेड का इस्तेमाल करते हुए उनके फर्जी हस्ताक्षर से घोषणापत्र भी संलग्न किया गया है. कुछ दुकानों को जोड़ कर आरोग्य सेवा सदन चलाया जा रहा है. क्लिनिक के बाहर लगे बैनर में डॉ एके झा का नाम लिखा हुआ है.

क्लिनिक बंद कर बैनर फाड़ दिया गया. प्रभात खबर ने सोमवार को जब इटखोरी स्थित क्लिनिक के संबंध में जानकारी ली, तो पता चला कि तीन-चार दिन से क्लिनिक में ताला बंद है. वहां डॉ एके झा के नाम का लगा बैनर फाड़ दिया गया है. हालांकि, ऊपर का नाम अब भी बैनर में दिख रहा है. पिछले कई दिनों से वहां ऑपरेशन भी नहीं हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >