चतरा. नवनिर्वाचित नगर परिषद चेयरमैन अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने सोमवार को झामुमो में वापसी की. रांची स्थित सीएम आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया. मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विकास पांडेय, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत कई उपस्थित थे. बाबू भाई ने कहा कि सीएम के नेतृत्व व पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर झामुमो में वापसी की है. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व सहयोग से चतरा नगर को आदर्श बनायेंगे. शहर में पानी, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बहाल की जायेंगी. मौके पर मो फिरोज, ओसामा, सैम्स श्रीवास्तव समेत कई उपस्थित थे.
चेयरमैन बाबू भाई झामुमो में शामिल, सीएम ने किया स्वागत
बाबू भाई ने कहा कि सीएम के नेतृत्व व पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर झामुमो में वापसी की है.

चेयरमैन बाबू भाई झामुमो में शामिल, सीएम ने किया स्वागत