खलारी गांव जंगल में तीन दिनों से जमे हैं दो हाथी

शाम होते ही गांव में घुस कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं

: शाम होते ही गांव में घुस कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैंगिद्धौर. थाना क्षेत्र के खलारी गांव में तीन दिनों से दो हाथी जमे हैं, जिससे गांव के आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि दो हाथी गांव के समीप जंगल में हैं. रात होते ही हाथी गांव में घुस कर खेतों में लगी फसलों को खाकर सुबह जंगल में चले जाते हैं. सोमवार को ग्रामीणों ने मशाल जला कर व पटाखे फोड़ कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी भागने के बजाय ग्रामीणों की ओर दौड़ पड़े. गांव में हाथी के आने व फसलों को नुकसान पहुंचाने से ग्रामीण भयभीत हैं. ग्रामीणों के अनुसार, हाथी अभी भी खलारी गांव के ननफूली जंगल में हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मियों से हाथियों को गांव से खदेड़ने की मांग की है. मालूम हो कि एक माह पूर्व एक हाथी के आतंक से खलारी गांव के लोग परेशान थे. वन विभाग व ग्रामीणों ने हाथी को जंगल की ओर भगाया था. इसके बाद पुनः दो हाथी खलारी गांव के जंगल में पहुंच गये हैं.

शांतिपूर्वक होली मनाने व अश्लील गाना नहीं बजाने का निर्णय

गिद्धौर. होली को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में मुखिया निर्मला देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सभी ने शांतिपूर्वक होली मनाने का निर्णय लिया. ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव में डीजे साउंड में अश्लील गाने नहीं बजाने, कीचड़-मिट्टी व कपड़ा फाड़ होली नहीं खेलने का निर्णय लिया. होलिका दहन से पूर्व परंपरागत तरीके से ढोल बाजे के साथ जुलूस निकालने की बात कही गयी. वयोवृद्ध कांशी महतो ने बताया कि गिद्धौर में 1956 से होलिका दहन ब्लॉक मोड़ स्थित सूर्यमंदिर परिसर समीप होता आ रहा है. इसके बाद रंग अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की अग्रिम बधाई दी. बैठक में महादेव दांगी, प्रयाग दांगी, बंशी दांगी, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार राणा, बबलू कुमार साव, पूर्व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बिनोद पासवान, देवनारायण दांगी, लखन दांगी, उपेंद्र दांगी, वार्ड सदस्य अमेरिका दांगी, संजय दांगी समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >