चतरा. टंडवा प्रखंड के वृंदा देवी मंडप के समीप सोमवार को रैयतों की महाजुटान सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कबरा मुखिया सह झामुमो जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने की. ग्राम सभा में वृंदा, कढमदीरी, खधैया और गोपदा गांव के रैयत बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा चट्टी बारियातु ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण के समर्थन में एकजुटता दिखायी. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का विरोध कर रहे लोगों की आलोचना की. मुखिया निलेश ज्ञासेन ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए भूमि देने वाले किसान अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुके हैं. रैयतों के हक छीनने वालों को सबक सिखाया जायेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नियमों के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जायेगा. ग्राम सभा में प्रभारी अंचल अधिकारी गौरव राय भी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक सुमन भारतीय ने किया. मौके पर पंसस नितेश अंबानी, उदय पांडेय, जगदीश महतो, रामदेव राणा, शुभम, दिली पांडेय समेत कई प्रतिनिधि व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण के पक्ष में रैयतो का महाजुटान
वृंदा, कढमदीरी, खधैया और गोपदा गांव के रैयत बड़ी संख्या में शामिल हुए
